Breaking News

भूतनाथ मार्केट में दबंगों ने नगर निगम के कर्मचारियों को जम कर पीटा, 

 

 

 

नगर निगम कर्मचारियों को बचाने गए दो व्यापारियों को भी जमकर पीटा

 

आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता थाने पहुंचे

 

पीड़ित नगर निगम कर्मचारी एवं पीड़ित व्यापारी ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी

 

सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह भी मौके पर पहुंची

 

डीसीपी नॉर्थ एस. चिनप्पा, एडीसीपी प्राची सिंह और एसीपी गाजीपुर भी घटना की जानकारी पाकर पर पहुंचे

 

 

लखनऊ। भूतनाथ मार्केट में नगर निगम कर्मचारियों को दबंग पटरी दुकानदार रमन दुबे और उसके साथियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा घटना को देखकर बचाने गए व्यापारी टिंकू शर्मा एवं प्रशांत को भी जमकर पीटा घटना की जानकारी पाकर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गाजीपुर थाने पहुंचे तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की ,घटना की जानकारी पाकर डीसीपी नॉर्थ एस.चिनप्पा, एडीसीपी प्राची सिंह, एसीपी सुनील कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह भी मौके पर पहुंची।पीड़ित नगर निगम कर्मचारी एवं पीड़ित व्यापारी ने दबंग रमन दुबे एवं उसके साथियों के नाम नामजद तहरीर दी गाजीपुर थाने पर पहुंचने वालों में भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,महामंत्री मनोज अग्रवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, उपाध्यक्ष सौरभ अरोड़ा ,व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता, मंत्री उबेद, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!