उरई।। उपजा की बैठक में जिला कार्यकारिणी घोषित कर की गई संगठन विस्तार पर चर्चा
उरई (एसएनबी)। सभी साथी पत्रकारों के हित में रचनात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें, यह अच्छी शुरुआत है। जो लोग संगठन में व बाहर है सभी के साथ सद्भावना के संबंध रखे जाएं। सभी के मिलकर पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह बात मंगलवार को अंबेडकर चौराहा स्थित जगम्मनपुर हाउस में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक व वरिष्ठ स्तंभकार केपी सिंह ने कही। इस दौरान उपजा की जिला कार्यकारिणी की घोषण की गई।
संरक्षक देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारे वैचारिक मदभेद हो सकते हैं, लेकिन पत्रकारों के बीच अच्छे संबंध स्थापित हों, इस बात का सभी संकल्प लें। संरक्षक विष्णु चंसौलिया ने कहा कि अब संगठन का विस्तार कर तहसील व ब्लाक स्तर पर खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने किया। दोनों जिला महामंत्री कुलदीप गोस्वामी, महेश प्रजापति, व कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा ने संयुक्त रुप से उपजा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ स्तंभकार विमल पांडे, राकेश द्विवेदी, मुकेश उदैनियां, सतेंद्र पस्तोर, सुधीर त्रिपाठी, विनोद गौतम, रामासरे त्रिवेदी, सुनील शर्मा, प्रमोद यादव, रमेश पांचाल, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र उपाध्याय कोंच को संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अमित पुरवार रामपुरा, मनीष पांडेय, देवेश स्वर्णकार, सुशील नायक, सुनीता सिंह, सुशील पांडेय, सुरेंद्र राजावत, अखिलेश कुमार, नीरज प्रजापति, देवेंद्र सिंह राठौर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि संगठन मंत्री के पद पर नीरज तिवारी डकोर, रामजी व्यास, विष्णु पांडे, विनय द्विवेदी कुठौंद, रोहित सोनी, अंकुर श्रीवास्तव, अनिल ओझा, मतलूब अहमद, अलीम अहमद को संगठन मंत्री बनाया गया है। जबकि गुलाब पाल, पुष्पेंद्र गोस्वामी, आशुतोष द्विवेदी, विकास गुप्ता, जगत सिंह यादव, योगेश द्विवेदी, मुनव्वर अली राणा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुष्यंत सिंह, राहुल प्रजापति, बृजेश बादल, शिवानंद गोस्वामी, कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज कुमार सैनी, विजय कुमार शुक्ला शंकर को संयुक्त मंत्री बनाया गया। मुजीब आलम व कमलेश राजावत को कार्यालय प्रभारी व अजय स्वर्णकार व देवेंद्र सिंह को ऑडिटर पद की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में रामनरेश, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, राघवेंद्र शर्मा, श्याम जी सोनी, संतोष तिवारी को शामिल किया गया है।
इस दौरान एक सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।
