Breaking News

भाइयों ने बहन के प्रेमी को चाकू मारकर बेरहमी से की हत्या

 

 

 

 

लखनऊ। एक चाकू से कई वार किए। तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया। यह सब उन्होंने बहन के सामने ही किया। इसके बाद वह मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपी अमित और अभिषेक की तलाश कर रही है।मामला मलिहाबाद की रहीमाबाद चौकी के जुगलराज गांव का है। शनिवार रात घर में लड़की अकेली थी, उसकी मां छोटे भाई के साथ शादी में गई थी। तभी लड़की से मिलने उसका प्रेमी रोहित कुमार आ गया। दोनों घर में एक साथ थे। उन्हें किसी के आने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन चचेरे भाई पहले से ही घर पर नजर रख रहे थे।चचेरे भाई अमित और अभिषेक घर के बाहर बाइक खड़ी देखी तो शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो बहन प्रेमी के साथ थी। यह देखते ही वह बौखला गए। पहले हाथापाई हुई, फिर चाकू से कई वार किए। खून से लथपथ रोहित ने वहीं दम तोड़ दिया। दोनों आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए।घर में प्रेमी की लाश पड़ी देख युवती को कुछ सूझ ही नहीं रहा था। उसने मृतक के भाई विपिन को ही फोन मिला दिया। बताया कि रोहित को उसके भाई ने मार डाला है। यह सुनकर विपिन के हाथ-पांव फूल गए। फौरन घर के लोगों को साथ लेकर रहीमाबाद चौकी पहुंचा और मर्डर की जानकारी दी। रविवार सुबह तड़के पुलिस घर पहुंची तो घर में रोहित की लाश पड़ी थी और युवती लाश के पास बैठी फूट-फूट कर रो रही थी।युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई अमित और अभिषेक को बहुत रोका पर वह फिर न माना और एक के बाद एक चाकू से वार करता गया। खून के छींटे इधर-उधर दीवारों पर पड़े हुए थे। पुलिस से ये भी बताया कि वह तेलीबाग की रहने वाली है। अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। यहां शादी समारोह में शामिल होने के चलते गांव आई थी। वह अकेली थी घर में, बाकी लोग शादी में गए थे। मृतक माल थाना क्षेत्र के काकराबाद का रहने वाला है। यह गांव घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर है।सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन के घरवालों की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती से पूछताछ की गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है, रोहित लड़की से मिलने आया था।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!