Breaking News

अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न:

 

 

पुरवा उन्नाव पूर्व र्निधारित कार्य कृम के अनुसार सनिवार को जिला पंचायत की बैठक श्रीमती शकुन सिंह,अध्यक्ष, जिला पंचायत, उन्नाव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल की उपस्थिति में आहूत की गयी, जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा सदन में उपस्थित नव निर्वाचित विधायकगणों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

तदोपरान्त जिला पंचायत की बैठक प्रारम्भ करने की अनुमति दी गयी। तत्पश्चात अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सदन में विगत बैठक की कार्यवाही पुष्टि हेतु रखी गयी। जिस पर सदन द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं मूल बजट वर्ष 2022-23 के अनुमोदन पर विचार हेतु सदन में रखा गया। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग(टाइड) एवं 15वें वित्त आयोग (अनटाइड) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्श 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार हेतु सदन में रखी। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग(टाइड) एवं 15वें वित्त आयोग (अनटाइड) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा विभव एवं सम्पत्ति कर निर्धारण सूची वर्ष 2021-22 अनुमोदन हेतु सदन में रखी गयी। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से विभव एवं सम्पत्ति कर निर्धारण सूची वर्ष 2021-22 अनुमोदित की गयी। जिला पंचायत की बैठक में अन्य विभागों द्वारा करायें जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। जिसमें समीक्षा दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, उन्नाव, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उन्नाव एवं जिला कृषि अधिकारी, उन्नाव द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी सदन को दी गयी। ब्रजपाल सिंह, दिलीप, मनमोहन, अंकित, रमेश प्रसाद, इन्द्रमोहन, पंकज, सत्य नरायन, श्शलेन्द्र, श्री श्याम मिलन सिंह, श्रीमती कृष्ण कुमारी, श्रीमती उपासना, मा0 सदस्यगण, जिला पंचायत द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्यायें सदन में रखी गयी, जिस पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा सदस्यों को उनके द्वारा उठायी गयी समस्याओं पर उचित कार्यवाही करने का आष्वासन दिया गया। जिस पर अध्यक्ष, जिला पंचायत, उन्नाव द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सदस्यों द्वारा उठायी गयी समस्याओ का निराकरण कर सदस्यों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पंचायत की बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, श्रीकांत कटियार,आशुतोष शुक्ला, विधायक गण एवं रामचन्द्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य एवं ज्ञानेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार, नीरज गुप्ता, श्रीमती संध्या, पे्रम सिंह, श्रीमती रोशनी आदि ब्लाक प्रमुखगण तथा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, अधिशाषी अभियन्ता, आर0ई0एस0, उन्नाव, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उन्नाव आदि उपस्थित रहें। बैठक का संचालन वी0के0 सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उन्नाव द्वारा किया गया।

अन्त में अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित विधायकगण, ब्लाक प्रमुखगण एवं सदस्यगण, जिला पंचायत, उन्नाव का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी।

रिपोर्ट मो० अहमद, चुनई

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!