पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही
आगरा, । आगरा में बीएसएफ जवान उर्वेश के घर दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। उसने तीन महीने के दौरान जेल से छूटे लूटपाट के आरोपितों की सूची तैयार की है। संदिग्धों के फोटो रेखा काे दिखाए, जिसके बाद कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है।रेखा ने बताया कि वह स्कूटर लेकर जैसे ही अंदर आईं, पीछे से एक बदमाश दौड़ता हुआ अंदर आ गया। खतरे का अाभास होते ही उससे भिड़ गईं। तब तक दूसरा बदमाश हाथ में तमंचा लेकर अंदर आ गया। वह कहने लगा कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे। उनका एक साथी गेट पर खड़ा रहा। वह बाहर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। रेखा ने पुलिस को बताया कि बदमाश पैदल आए थे। उनका पर्स ही लूटकर ले जा सके। बेटी पावनी के शोर मचाने पर बदमाश पैदल ही भागे थे।बदमाशों की फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने लूटपाट आदि के आरोप में जेल से रिहा होकर आए तीन दर्जन से अधिक आरोपितों की सूची तैयार की। उनके फोटो हासिल करने के बाद उसे रेखा को दिखाया। जिसमें से कुछ का हुलिया बदमाशों से मिलता है। पुलिस उन्हें चिन्हित करने के बाद तलाश रही है।जूता कारोबारी नदीम खान की ललकार पर बदमाश बीएसएफ जवान के घर से भागे थे।
