Breaking News

लाश से दुष्कर्म करने वाला हैवान, एनकाउंटर में गिरफ्तार

 

 

 

महिला की हत्या के बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया था

 

 

 

कौशांबी , । यह एक ऐसी आपराधिक घटना है जिसने पुलिसवालों को भी झकझोर दिया। दुष्कर्म अपने आप में शर्मनाक संगीन अपराध है और जब ऐसा किसी महिला की लाश के साथ किया जाए तो फिर क्या कहा जाए। पुलिस का कहना है कि ऐसा घिनौना कारनामा उस अपराधी मुश्ताक ने किया था जिसे गुरुवार को कौशांबी में मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर गिरफ्तार किया गया था। उसने कुछ दिन पहले पश्चिम शरीरा में घर में घुसकर एक महिला के कत्ल के बाद उसकी लाश से दरिंदगी की थी। साथियों ने उसकी यह हैवानियत पुलिस को बताई।कौशांबी में पश्चिम शरीरा इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता 25 मार्च की रात मकान के पीछे वाले कमरे में सो रही थी। रात में उसे गला रेतकर मार डाला गया था। दूसरे दिन वहां पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पति की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस लिखा था। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि चित्रकूट के मऊ बियावल निवासी दीपक साहू और करारी में मोलानी गांव के मुश्ताक काफी समय से इसी गांव में टिके थे। इन दोनों के अलावा अमीना गांव के भोला की भूमिका भी संदेह के घेरे में थी। दीपक और भोला को पूछताछ की गई तो उन दोनों महिला की हत्या का जुर्म कबूला और साथ ही यह भी बताया कि वह लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे।पहचान लिए जाने के कारण महिला का कत्ल करना पड़ा। इन दोनों आरोपितों ने पुलिस को यह भी बताया कि मुश्ताक ने हत्या के बाद महिला की लाश से दुष्कर्म किया था। यह जानकर पुलिस अधिकारी भी बेहद गुस्से में थे। मुश्ताक की तलाश हो रही थी इसी बीच गुरुवार की सुबह खबर मिली कि वह पश्चिम शरीरा के कटरी गांव के निकट है। पुलिस ने घेरा और मुठभेड़ में दो गोलियां लगने पर घायल मुश्ताक को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि उसने भी कुबूला है कि महिला की हत्या के बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया था।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!