आरोपित पति और जेठ के खिलाफ थाना नरसेना में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, । मायके में रह रही एक महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने आरोपित पति और जेठ के खिलाफ थाना नरसेना में मुकदमा दर्ज कराया है।बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शादी चार वर्ष पूर्व थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दहेज उत्पीडऩ के चलते महिला को नौ माह पूर्व ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। महिला ने मायके में ही एक बच्ची को जन्म दिया। महिला ने आरोप लगाया कि चार माह पूर्व उसका जेठ उसके घर पहुंचा और महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने फोन पर घटना की शिकायत अपने पति से की।पति ने महिला को तलाक दे दिया। नरसेना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर गौर नहीं किया। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह बताया कि दहेज से संबंधित मामला है। जांच की जा रही है।
