Breaking News

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटनरी पर ताबड़तोड़ की फायरिंग

 

 

 

मेरठ, । सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन डा. राजवीर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले एसडीएस ग्लोबल और फिर न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डीन को छह गोली लगी हैं। वह कार में सवार होकर महाविद्यालय से डिफेंस इन्क्लेव स्थित घर लौट रहे थे। दिल्ली हाईवे से जुड़े कृषि विवि रोड पर कार को ओवरटेक कर बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। हमलावरों को पकडऩे के लिए चार टीमें बनाकर लगाई गई है।बागपत के छपरौली स्थिति हेवा गांव निवासी डाक्टर राजवीर सिंह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस इन्क्लेव में परिवार के साथ रहते हैं। वह 2007 से डीन के पद पर हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम पांच बजे डा. राजवीर कार से घर लौट रहे थे। कृषि विवि से दिल्ली हाईवे को जोडऩे वाले मार्ग पर चल रहे थे। कृषि विवि से करीब दो किमी दूर पर पहुंचने पर बाइक सवार हमलावरों ने कार को ओवरटेक का रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने डा. राजबीर से हालचाल पूछा। उसके बाद आगे और खिड़की के शीशे से ताबड़तोड़ गालियां बरसा दी। डा. राजबीर हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे। उसके बाद भी करीब 12 राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावर दिल्ली हाईवे से होते हुए फरार हो गए। डा. राजबीर को सिर से लेकर पैर तक गोली लगी। वहां से गुजर रहे छात्रों ने घटना की सूचना विवि में दी। उसके बाद वहां से स्टाफ दौड़ा। डा. राजबीर को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले गए, जहां पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंचे। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर स्वजन और बागपत से परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। फिलहाल आइसीयू में उनका उपचार चल रहा है। प्रभाकर चौधरी, एसएसपी ने कहा डीन डा. राजवीर सिंह पर जिस तरह से कार के अंदर हमला किया गया है। उससे मामला रंजिशन दिखाई दे रहा है। पुलिस की चार टीम हमलावरों को पकडऩे और घटना की वजह जानने के लिए लगाई गई है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!