Breaking News

रामवीर के लिए सादाबाद की सड़कों पर उमड़ा पब्लिक का प्यार

 

 

 

सादाबाद। बुधवार को नगर में चली भगवा की आंधी ने यह सिद्ध कर दिया है कि मा. उपाध्याय जी के प्रति पब्लिक का प्यार अथाह है। निश्चित ही रामवीर उपाध्याय जी जीत कर जिले का सरकार में परिचम लहरायेंगे।यह बाते पूछे जाने पर विधायक सादाबाद व भाजपा प्रत्याशी के अनुज रामेश्वर उपाध्याय ने कहीं। बतादें कि आज जब रामवीर उपाध्याय अपने प्रचार में निकले तो पब्लिक का प्यार और स्नेह सादाबाद की सड़कों पर दिखाई दे रहा था। बताते हैं। कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। पहले वह अस्वस्थ थे, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन पर रहा नहीं गया और श्री उपाध्याय जनता के बीच आ गये। गोविंदपुर, बरबस, बौहरेका बांस, गीला, गुरसौठी, बेदई के आदि गांवों में उनका भ्रमण था। क्या गांव और क्या शहर हर जगह रामवीर के राग में लोग रमे दिखाई दिये। सादाबाद की सड़कों पर भगवा-ही-भगवा दिखाई दे रहा था। योगी और मोदी के नारों और भाजपा के जनहित कारी कार्यों के स्लोगन के साथ पब्लिक की पनोंती बुधवार को रामवीर उपाध्याय के साथ थी। बताते जैसे-जैसे उनकी हालत में सुधार होगा वह पब्लिक के बीच लगातार आते रहेंगे। उनके समर्थकों का कहना था कि वह फिर विधायक बनेंगे और प्रदेश की सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग भी होंगे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!