Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्म दिन

 

रायबरेली। यूपी प्रभारी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस क़ी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म दिन केक काट धूमधाम तरीक़े से प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी, उनके समर्थको एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। मौके पर सुशील पासी समर्थको ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजो क़ो फल भी वितरित किया।बताते चले क़ी बुधवार क़ो ब्लाक महराजगंज के बछरावां रोड जिहवा पावर हाउस के पास स्थित सुशील पासी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेस के संभावित विधानसभा प्रत्याशी सुशील पासी द्वारा केक काट एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करा धूमधाम से जन्म दिन मनाया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी ने कहा क़ी अन्याय के खिलाफ हक क़ी आवाज उठाने वाली प्रियंका गांधी आज हर जुल्म क़ी आवाज मुखर हो कर उठा रही। हाथरस, कानपुर, गोरखपुर में घटित घटना के अलावा लखीमपुर खीरी में किसानों क़ी हत्या क़ी आवाज क़ी गूंज प्रियंका गांधी ने पूरे देश तक पहुंचाने का कार्य किया। महिलाओ के अधिकारों क़ी लड़ाई लड़ने, महिलाओ क़ो सरकारी बसों में फ्री यात्रा, मुफ्त तीन सिलेंडर,स्कूटी, स्मार्ट फोन, एक हजार पेंशन जैसी घोषणाओं से सत्तानशी पार्टी में बौखलाहट देखी जा रही। सुशील समर्थको द्वारा जन्म दिन पर अस्पताल में मरीजो एवं तीमारदारों क़ो फल भी वितरित किया गया। इस दौरान विचित्र चौधरी,अशोक मिश्रा, संजय पांडेय,दुर्गाशंकर मिश्रा,सदाशिव तिवारी, जुगुन तिवारी, अशोक अवस्थी, भगवानदीन फ़ौजी, रामशरन शुक्ला,विकास सिंह,रणविजय सिंह, मुनीर अहमद, हेमराज, रमेश, हरिराम, अर्जुन पासी, सुनील सविता, सुनील प्रधान, ओमप्रकाश, इंदल सिंह, रामकुमार, मनोज, नीरज, शत्रुहन, जानकी मौर्या, हरिओम विश्वकर्मा सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अमरेन्द्र यादव

About Author@kd

Check Also

सीएससी संचालक से लूट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, 9 सितंबर को बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया था अंजाम

    ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव   उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र …

error: Content is protected !!