Breaking News

महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु विशाखा गाइडलाइन्स का हो अनुपालन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की मांग

रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई खबर दृष्टिकोण

उरई । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद जालौन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के संयुक्त नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव से मिला व ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समास्याओं पर चर्चा की गयी। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु शासन व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशाखा गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शीतकालीन अवकाश की अवधि में शिक्षकों को वेक्सीनेशन आदि ड्यूटी में लगाये जाने पर नियमानुसार उपार्जित अवकाश स्वीकृत कर मानव सम्पदा पोर्टल पर लीव बैलेन्स में अपडेट किया जाए। संयुक्त महामंत्री अरविंद स्वर्णकार ने कहा कि जिन शिक्षिकों के वेतन व वेतनवृद्धि अवरुद्ध हैं अविलम्ब बहाल किये जाएं। जिला उपाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि जिन शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है व उनके द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने हेतु प्रार्थनापत्र दिए गए हैं। उनकी प्रतिकूल प्रविष्टि विलोपित करने हेतु अविलम्ब आदेश जारी किये जाएं। एडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार वर्ष 2022 की अवकाश तालिका का मुद्रण कराकर प्रत्येक विद्यालय में पहुंचाई जाए। एडेड संवर्ग के जिला संगठन मंत्री धीरेन्द्र त्रिपाठी ने अवशेष पाठ्यपुस्तकें/कार्य पुस्तिकाएं शीघ्र विद्यालयों तक पहुंचाई जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा आशीष कुमार, ब्लॉक महामंत्री कदौरा विजय तिवारी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डकोर राजेन्द्र स्वर्णकार, ब्लॉक महामंत्री डकोर अरविंद निरंजन, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डकोर सारिक अंसारी, ब्लॉक महामंत्री रामपुरा अम्बरीश सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जालौन कृष्ण गोपाल सिंह, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष जालौन अखिलेश कुमार, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष नदीगांव दशरथ सिंह, कन्हैया लाल कुशवाहा ब्लॉक महामंत्री कोंच, आशीष साहू ब्लॉक संगठन मंत्री कोंच, संगठन मंत्री कुठौन्द अवधेश श्रीवास्तव, रमेश भारद्वाज, शिरोमणि सोनी, अनुराधा चौधरी, प्रियंका चौधरी, चंद्रपाल, सत्यपाल, शिवम श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजता रहा महादेव सिटी

    खबर दृष्टिकोण   बाराबंकी। गणपति बप्पा मोरया… मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष …

error: Content is protected !!