Breaking News

विभूतिखंड में मंत्री के आवास के सामने कालेज संचालक से लूट

लखनऊ, । लखनऊ गोमतीनगर के विशेषखंड में मंत्री आवास के पास काले रंग की स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक है। बीते 15 दिन में बदमाशों ने शनिवार को दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बार बदमाशों ने एक मैनेजमेंट कालेज संचालक डा. विवेक तांगड़ी को हत्या का भय दिखाकर उनकी दो सोने की चेन लूट ली और भाग निकले। बदमाश फिर सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। पहली घटना में भी बदमाश सीसी कैमरे में कैद हुए थे पर विभूतिखंड पुलिस उन्हें अबतक पकड़ नहीं सकी। बढ़ती लूट की घटनाओं से मोहल्ले वाले दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस पर इलाके में गश्त न करने का आरोप लगाया है।विशेषखंड में रहने वाले डा. विवेक तांगड़ी का मोहान रोड पर मैनेजमेंट कालेज है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह साइकिङ्क्षलग करके लौट रहे थे। इस बीच मंत्री आवास के पास काले रंग की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोका। रोकते ही स्कूटी चला रहे बदमाश ने कहा कि अरे भाई साहब नमस्कार आपने हमारी बड़ी मदद की थी। इस बीच पीछे बैठा बदमाश उतरा और बोला कि अब हम हत्या की सुपारी लेते हैं और फिरौती का काम करने लगे हैं। इस बीच बदमाश ने कंधे पर हाथ रखते हुए साथी से पिस्टल निकालने को कहा और गले से दो सोने की चेन खींच ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों चेन लेकर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग जुट गए। पीछा किया गया पर वह भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।इंस्पेक्टर विभूतिखंड चंद्रशेखर ने बताया कि टप्पेबाजी हुई थी। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

error: Content is protected !!