Breaking News

मुंबई में यातना दी और दुष्कर्म किया,  पीड़ित महिला ने लिखाया प्रयागराज में मुकदमा

प्रयागराज  । नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति पर अनैतिक तरीके से संबंध बनाने और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवाहिता के देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की शादी पिछले वर्ष क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। विवाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दुकान खोलने के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए। विवाहिता के मायके वालों ने इन्कार करते हुए कुछ समय मांगा तो पति उसे लेकर मुंबई चला गया। साथ में जेठ भी गया। विवाहिता का आरोप है कि वहां से खाना-पानी नहीं दिया जाता था। पति अनैतिक तरीके से संबंध बनाता था। जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके स्वजनों को जानकारी हुई तो वे मुंबई पहुंचे और उसे यहां ले आए। उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए पति, सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी का कहना है कि अन्य आरोपितों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

error: Content is protected !!