भैंसा नाला कालपी में काम जल्द होगा शुरू
वी॰पी॰ चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ जालौन
कालपी जालौन-यमुना नदी के जल को प्रदूषणमुक्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन के द्वारा गतिशीलता से कार्य शुरू कर दिया गया है। यमुना नदी में नगर का गन्दा पानी गिरने से रोकने के लिये कालपी नगर के चारों मेंन नालों में जलशोधन के लिए पालिका परिषद द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। पालिकाध्यक्ष के मुताबिक इसी सप्ताह से कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी के जल को निर्मल एवं स्वच्छता के लिए एनजीटी के द्वारा सरकार को निर्देशित किया गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। कालपी नगर के मुहल्लों का गन्दा पानी चार में नालों से होकर यमुना नदी में गिरता है। पालिका सूत्रों के मुताबिक चारों मेन नालों में प्रदूषण नियंत्रण करने त जलशोधन से सोलिंड वेस्ट के वहाव को रोकने के लिए प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रथम चरण में भैसा नाला में जलशोधन के लिए 8 लाख रुपए की लागत से कार्य किया जायेगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के मुताबिक नगर का 70 प्रतिशत से अधिक गन्दा पानी भैंसा नाला से होकर यमुना नदी में गिरता है।देवेश दिवाकर को टेंडर हो चुका है। ठेकेदार जल्द ही काम शुरू कर देगा। यह कार्य कालपी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
