Breaking News

रूद्र दमन सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

मोहनलालगंज लखनऊ।   कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिज्ञा पद यात्रा प्रारम्भ हुई इसी कड़ी में सरोजिनी नगर में भी विभिन्न गांवों में पद यात्रा रूद्र दमन सिंह चौहान बबलू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई और सोमवार को दूसरे दिन प्रतिज्ञा पद यात्रा सदरौना गांव से शुरू हो कर मुजफ्फरनगर,सरोसा, भरोसा,डिघिया, मौदा, समदा,कलिया खेड़ा, अनौरा अमौसी,गंगा नगर हौडिल चौराहा सहित विभिन्न गांवों से होते हुए गौरी बाजार में समाप्त की गई यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया पद यात्रा एक दिन रूकने के बाद सरोजिनी पुनः बुधवार को सरोजिनी नगर में पड़ने वाले विभिन्न शहरी व देहात क्षेत्र होकर चौबीस तारीख को समाप्त होगी इस पद यात्रा में सरोजिनी नगर प्रभारी अरविंद पटेल सरोजनी नगर से कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार

रूद्र दमन सिंह चौहान बबलू सिंह , महीप सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,कल्लू पाल पूर्व प्रधान दीनदयाल रावत प्रधान चकौली केके सिंह प्रधान परवर पश्चिम रजत सिंह मनोज भार्गव, महेंद्र रावत धर्मेंद्र यादव ओम प्रकाश त्यागी शंकरलाल भूपेंद्र तिवारी रामचंद्र यादव प्रदीप यादव प्रदीप रावत प्रमोद लोधी पप्पू सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया।।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

error: Content is protected !!