लखनऊ।आलमबाग स्थित गुरुनानक नगर वार्ड में पूर्व सभासद प्रत्यासी विभूति शुक्ला की ओर से निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर्णा बिष्ठ यादव ने शिरकत करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कोविड का टीका लगवाने की अपील की। वहीं कैंट विधान सभा के पूर्व सपा प्रत्यासी मेजर आशीष चतुर्वेदी, बरिष्ठ सपा नेत्री व समाजसेविका सौम्या भट्ट ने भी कैंप में पहुंच कर वैक्शी नेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर लगभग 500 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। मौके पर वंशी शुकला, अंकुर दीक्षित, सत्येंद्र सोनकर, शुभम सिंह, शक्ति सिंह राणा, अरविन्द यादव, अनुराग शुक्ला, विनोद शर्मा, सुनीता शर्मा, रेखा शर्मा, मदनी खान, सागर दीक्षित, सर्वेश तिवारी सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
