Breaking News

पानी की टंकी पर चढ़ा पूर्व कांग्रेसी

 

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने के प्रयास में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी के पूर्व नेता ही झटका दे रहे हैं। लखनऊ में रविवार को प्रियंका की मौजूदगी में पार्टी के पूर्व नेता कोर्णाक दीक्षित राजधानी के जियामऊ क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। उनको उतारने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मोर्चा खोल चुके सुनील राय को बुलाया तो उनके कहने पर कोर्णाक नीचे उतरे।कोर्णाक का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने षड्यंत्र करके उसे कांग्रेस से बाहर निकलवा दिया। इसका विरोध करने जब वह कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो अजय कुमार लल्लू ने वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उसको पिटवा दिया। दीक्षित का कहना है कि वह बहुत पुराना कांग्रेसी और महत्वपूर्ण पदों पर भी रहा है।कोर्णाक दीक्षित का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने षड्यंत्र करके उसे कांग्रेस से बाहर निकलवा दिया। इस बात का विरोध करने जब वह कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उसको पिटवा दिया। जिसके बाद उसने अजय लल्लू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अभी तक लल्लू पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसको लेकर वह आज पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका यह भी कहना है कि प्रियंका गांधी जब लखनऊ के दौरे पर थीं तब उसकी मुलाकात प्रियंका से होनी थी लेकिन हो नहीं पाई। प्रियंका गांधी से भेंट न होने को लेकर भी कोर्णाक दीक्षित में नाराजगी है।कोर्णाक दीक्षित ने हाथ में प्ले कार्ड ले रखा था। जिसमें लिखा था वामपंथी गिद्धों से कांग्रेस को बचाओ। कोर्णाक दीक्षित ने प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि संदीप सिंह ने पार्टी में गुंडों को भर दिया है और पुराने कांग्रेसियों को षड्यंत्र करके निकाला जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि संदीप सिंह पार्टी में यह मैसेज दे रहे हैं की जो वह चाहेंगे प्रियंका गांधी वही करेंगी। ऐसे में पार्टी में फूट पड़ रही है।कोर्णाक दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस के गुंडों का खात्मा करें। रविवार को कोर्णाक दीक्षित करीब दो घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़कर अपना प्रदर्शन करता रहा। पुलिस के मान मनौवल के बाद भी दीक्षित नीचे नहीं उतरा और लगातार कह रहा था कि जब तक अजय लल्लू की गिरफ्तारी नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेगा। वहां ïदीक्षित को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड समेत तमाम पुलिस बल भी घंटों तक मशक्कत करता रहा। इसके बाद अजय कुमार लल्लू के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले नेता सुनील राय को एसीपी हजरतगंज ने फोन करने मौके पर बुलाया। राय ने इसके बाद कोर्णाक से नीचे उतरने की विनती की।

About khabar123

Check Also

लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई को जारी हुआ जेसीपी का फरमान 

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ संवाददाता लखनऊ लखनऊ।जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित वर्मा ने अपने …

error: Content is protected !!