Breaking News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगरी में करेंगे दर्शन-पूजन

 

 

 

लखनऊ, । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद धामी का यह अयोध्या का पहला दौरा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका नया घाट पर यात्री निवास सरयू होटल में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होंगे। इसके बाद श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को उनका सरयू नदी के तट पर आरती करने का भी कार्यक्रम है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या की यात्रा को लेकर कहा कि मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं। एक बार फिर अयोध्या जा रहा हूं। देश और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करुंगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है। उनके साथ आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व कंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा भी पहुंच रहे हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात तक दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में होंगे शामिल। रविवार को धर्मशाला की भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुति देने के साथ वहां पर धर्मशाला की आधारशिला रखेंगे। उनका इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अयोध्या के एयरपोर्ट से उत्तराखंड रवाना हो जाएंगे।उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री इससे पहले बीते महीने मुजफफरनगर दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह लखनऊ आए थे, लेकिन उनका बतौर मुख्यमंत्री रामनगरी अयोध्या का यह पहला दौरा है।

About Author@kd

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

  खबर दृष्टिकोण ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में किसान दिवस का …

error: Content is protected !!