Breaking News

किसान नौजवान पटेल यात्रा में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप

 

मोहनलालगंज लखनऊ

 

बुधवार को मोहनलालगंज कस्बा में समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपने काफिले को रोककर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिला सचिव सतीश गुप्ता को देखते हुए उनके शॉप पर सतीश गुप्ता को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया वही निगोहां क्षेत्र में पहुँचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जमकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं किसानों को उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल पा रहे है। प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ़ बढ़ता जा रहा है। इसके बाद गुरूवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा मोहनलालगंज पहुँची मोहनलालगंज चौराहे पर सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर सपा वरिष्ठ नेता अमरपाल सिंह अरूणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू नागेश प्रताप सिंह जिला सचिव सतीश गुप्ता नितुल शर्मा गौरव जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की।

किसान नौजवान यात्रा का निगोहां मस्तीपुर कनकहा बिंदौआ गौरा मोहनलालगंज खुजौली सहित दर्जनों जगहों पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया यात्रा में एमएलसी सुनील सिंह साजन विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री आर के चौधरी पूर्व सांसद सुशीला सरोज शिव शंकर सिंह शंकरी जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत पूर्व जिलाध्यक्ष आशोक यादव मान सिंह वर्मा अमरपाल सिंह सहित अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

error: Content is protected !!