Breaking News

गौ आश्रम केंद्र में बेजुबान जानवरों की मौतों का सिलसिला जारी

 

मोहनलालगंज लखनऊ

 

 

प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने गौ आश्रय केंद्र सिर्फ नाम का असल में गाय तडफ रही हैं अपनी दयनीय स्थिति पर गायो की ऐसी भयावह स्थिति बयां कर रही है प्रशासन व्यवस्था की साख आखिर इतना लापरवाह प्रशासन है मस्त गाय हुई अपनी जीवन से त्रस्त जी हां जहां एक तरफ सरकार गौ आश्रय केंद्र को लेकर चिंतित नजर आ रही है। और हर प्रकार से गौ सुरक्षा के लिए वादे और इंतजाम कर रही है। जिससे यह साफ पता चलता है की सरकार कितनी सजग दिख रही है गौ पशुओं के लिए किंतु प्रशासन की लचक प्रशासन व्यवस्था की कमी साफ देखी जा सकती है जी हां आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंडल के मोहन लालगंज विकासखंड के उत्तरावां गांव का है जहां पर प्रशासन द्वारा गौ आश्रय केंद्र बनाया गया था और वहां के पशुओं को आश्रय दिया गया था सिर्फ कागजी कार्यवाही में प्रशासन ने अपने ऊपर बैठे आका को गांव आश्रय ठीक-ठाक होने का अनुमान बताया और पैसा पास करवा लिया गया गांव के गौ आश्रय केंद्र पहुंचकर उस केंद्र का जायजा लिया तो वहां पर ना तो पशुओं को बैठने की सुनिश्चित व्यवस्था थी और ना ही उनके खाने के लिए उचित व्यवस्था वहां पर गौ माता कहे जाने वाली गाय भूख प्यास से व्याकुल दलदल के ढेर में अपने प्राण त्यागने के कगार पर नजर आई।जहां पर अधमरे गाय के शरीर को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। ऐसी भयावह घटना समक्ष रूप से घट रही थी उस आश्रय केंद्र पर ना तो कोई कर्मचारी दिख रहा था और ना ही कोई व्यवस्था थी। कईयों की संख्या में वहां पशु गाय तड़प रही थी।भूख प्यास से व्याकुल अपने प्राण को त्यागने के लिए छटपटा रही थी। जिससे यह साफ नजर आ रहा है कि जो सरकार द्वारा गौ आश्रय केंद्र खोलने का पैसा पास किया जाता है। वह असल में प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा डकार लिया जाता है। जिसमें प्रधान ग्राम विकास अधिकारी जैसे अधिकारी शामिल होते हुए साफ दिख जाते हैं। जहां पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा गाय हमारी माता है का नारा लगाते हुए गौ आश्रय के लिए तमाम योजनाएं लाए किंतु प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा सिर्फ पैसों का बंदरबांट कर कागजी कार्यवाही पूर्ति खाना कर दी जाती है। पर असल में गांवो के आश्रय केंद्र में गाय अपने जीवन से हाथ धोती हुई नजर आती है।यह सब गांव के प्रधान ग्राम विकास अधिकारी से लेकर आला अधिकारी तक की मिलीभगत से ऐसे कृत्य संभव हो पाते हैआला धिकारियों से ऐसी भयावह स्थिति के विषय में रूबरू करवाया तो उन्होंने सिर्फ यह कहते हुए आश्वासन दे दिया कि सब ठीक है और हमारी निगरानी में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है। आखिर यही व्यवस्था है प्रशासन की आखिर कब तक प्रशासन अपनी कार्यशैली को बदनाम करता हुआ नजर आएगा।जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि प्रशासन है मस्त गाय हुई अपने जीवन से त्रस्त ऐसा उत्तर प्रदेश के कई गांवों में देखा जा सकता है।जहां पर गौ आश्रय केंद्र के नाम पर सिर्फ वहां गाय अन्य पशु अपने जीवन के लिए तड़पते हुए नजर आएंगे सरकार के समक्ष की आखिर प्रशासन की ऐसी से घोर लापरवाही कब तक चलेगी कब तक यूं ही गाय मां का रूप कहे जाने वाली गायों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ेगी आखिर कब प्रशासन कुंभकरण की नींद जागेगा

About Author@kd

Check Also

स्वास्थ्य शिविर में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, जांच में हर दूसरा व्यक्ति मानसिक बीमार

    खबर दृष्टिकोण, संवाददाता   बाराबंकी। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को …

error: Content is protected !!