*खबर दृष्टिकोण पीयूष दीक्षित*
*लखीमपुर खीरी।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना हैदराबाद की मिशन शक्ति टीम ने आज एक पारिवारिक विवाद को सुलझाया। सीता देवी, पत्नी रघुनंदन, निवासी बुझौना ने थाना में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के साथ झगड़े और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई।
महिला सुरक्षा केन्द्र में नियुक्त सदस्य कोलम और सदस्य रीना कुमारी ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर काउन्सलिंग की। टीम ने पति-पत्नी को आपसी समझ और सहयोग की अहमियत समझाई।
काउन्सलिंग के दौरान दोनों ने आपसी मतभेद समाप्त कर एक साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों को थाना हाजत से सुरक्षित उनके घर भेजा गया।
महिला सुरक्षा केन्द्र टीम के सदस्य:
सन्तपाल सिंह राठौर, महादेवी, रीना कुमारी और कोमल शामिल रही।
