Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन अभियान

 

 

 

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी,महिला संवाद और एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई मुख्य केंद्र में

आफताब आलम अंसारी,

कुशीनगर। 

महिला सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में मिशन शक्ति टीमों,महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वॉड की संयुक्त भागीदारी रही।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने विद्यालयों,कॉलेजों, बाजारों,चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों जैसे:

🔹 1090 (महिला हेल्पलाइन)

🔹 181 (महिला सहायता)

🔹 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा)

🔹 102 (स्वास्थ्य सेवा)

🔹 108 (एम्बुलेंस सेवा)

🔹 1930 (साइबर हेल्पलाइन) का प्रचार- प्रसार कर पंपलेट्स वितरित किए गए।

इस दौरान महिला संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,जिनमें महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निडर होकर पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया।

वहीं,एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सक्रियता दिखाई गई और बेवजह घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी दी गई,जिससे महिलाओं में सुरक्षा का भाव और विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

कुशीनगर पुलिस का यह अभियान जनसहभागिता के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!