खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ खीरी। निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकीओं के ठिकानों को नेशतनाबूत करने के लिए भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत करीब 100 आतंकियों को उनके 9 ठिकानों को हवाई हमले के द्वारा नष्ट करते हुए पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके सारे हमलों को नाकाम किया, जिससे उत्साहित देश के नागरिकों व सेवानिवृत्त सैनिकों ने जगह-जगह सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली।रविवार को मैलानी मंडल के शक्ति केंद्र अलीगंज में देश की सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से अलीगंज में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।इस यात्रा का नेतृत्व अरविंद कुमार फौजी व भाजपा के पदाधिकारियों ने किया।
तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोगों के नाम अरविंद मिश्रा फौजी, मैलानी मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, मंडल महामंत्री मिथलेश मिश्रा , शैलेन्द्र मिश्रा, रमन सोनी, सुमित अवस्थी, विमलेश शुक्ला, गोविंद शुक्ला, प्रवीण गिरी, रोहित गिरी सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
