Breaking News

डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया

 

 

गुलावठी, खबर दृष्टिकोण संवाददाता। इकराम खान

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपाईयों ने स्थानीय टाउन स्कूल के निकट स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की सफाई की तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सैनी ने कहा कि आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर विचार क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है। डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, नगर अध्यक्ष राजीव सैनी, धर्मेंद्र तेवतिया, अनुराग तोमर, संजय बी लाल, गगन प्रजापति, हैप्पी वर्मा, विशाल चौहान, सुभाष चंद, संगीता सिंह, मूलचंद अग्रवाल, जितेंद्र कंसल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

 गुलावठी में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ता।

About Author@kd

Check Also

बदलापुर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन, आतंकवादियों का पुतला फूंका

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर। बदलापुर के इंदिरा चौक पर गुरुवार को पाकिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!