ख़बर दृष्टिकोण
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के मोहारीकला गांव में तीन महीने पहले मृत किसान रामनरेश की बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाये जालसाजो ने फर्जी प्रपत्रो के सहारे एक महिला को मृतक किसान की बेटी दर्शाकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था।
जब कि किसान अविवाहिता था।मृतक किसान के भाई सुंदरलाल ने पूरे मामले की डीसीपी दक्षिणी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी जांच के बाद प्रधान रामकुमार,प्रापर्टी डीलर दुर्गेश कुमार निवासी कुॅवरबहादुरखेड़ा मजरा सिकदंरपुर अमोलिया समेत सचिव व अज्ञात फर्जी महिला किसान के विरूद्व धोखाधड़ी,जालसाजी समेत गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था।इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान फर्जी महिला किसान बनने वाली महिला सावित्री निवासी चांदसराय थाना गोसाईगंज का नाम प्रकाश में आया था,जिसके बाद उपनिरीक्षक वीर बहादुर दुबे व महिला उपनिरीक्षक सुधा सिंह समेत पुलिस फोर्स को महिला सावित्री की गिरफ्तारी के लिये लगाया गया था।शनिवार को पुलिस टीम ने फर्जी महिला किसान सावित्री को किसान पथ के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।जिसके बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
