ख़बर दृष्टिकोण
मोहनलालगंज। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल विन्ध्येश्वरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ग्राम पंचायत भौदरी के महेशखेड़ा रानीखेड़ा गनियार मरुई तथा अहमद खेड़ा गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला विन्ध्येश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर डबल इंजन की सरकार के रूप में उत्तर प्रदेश समृद्ध भारत का नंबर 1 प्रदेश बना है। मैं एक प्रतिनिधि होने के नाते जिसकी बधाई योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देता हूं।
उचित नेतृत्व ही बना मिसाल, 8 साल बेमिसाल: हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि 8 साल पहले यूपी की स्थिति और पहचान क्या थी। 8 साल पहले यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था की हालत छिपी नहीं थी। उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा संघर्ष कर रहे थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे और दंगों और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से लोग खराब अर्थव्यवस्था को बर्दाश्त कर रहे थे। राज्य और मशीनरी आज भी वही है, लेकिन हम देख सकते हैं कि कैसे सरकार बदलने से बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन गया है।
सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आधार पर प्रदेश की समस्त जनता के हित एवं उत्थान के लिए धरातल पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही हैं।
जनसंपर्क कार्यक्रम में अंजनी शुक्ल, मोचन शर्मा, रामचंद्र, मलखान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
