Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को सुना

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को सुना

जीवन यादव ब्यूरो खबर दृष्टि कोण जालौन

उरई(जालौन)।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने आज निरीक्षण भवन सिचाई के सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, लैंगिक उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं की सुरक्षा पर कहा कि इनके लिए न्याय का मुद्दा संवेदनशील है और इस प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराए। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व उनको न्याय विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओ की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ अमरेंद्र पोत्स्यायन, महिला थानाध्यक्ष नीलम सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

ठंड से बचाव हेतु नपा. अध्यक्ष ने बांटे जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर एवं विंड चीटर

  ठंड से बचाव हेतु नपा. अध्यक्ष ने बांटे जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर एवं विंड चीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!