चित्रकूट,। मानिकपुर में थ्रेसर में दुपट्टा फंसने के घायल हुई महिला किसान की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह चना फसल की थ्रेसिंग करते समय घायल हुई थी। मानिकपुर थाना के सरहट निवासी बच्चा की 25 वर्षीय पत्नी नमुना बोना रविवार की शाम खलिहान में चना की फसल थ्रेसर से कतराई करवा रही थी। लाक भरते समय उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया था। जिससे वह भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में महिला के गले और चेहरे में गंभीर चोटें आई थी। दुपट्टा फंसता देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर ट्रैक्टर को बंद करवाया था और ट्रैक्टर में फंसी नामुना बानो को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से जवाब मिलने पर स्वजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे। रामनगर के पास उसकी सांसे टूटने लगी तो स्वजन एंबुलेंस को सीएचसी रामनगर ले गए। जहां पर डाक्टर नमुनाबानो को दिखा कर मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक पुत्र छह वर्ष व एक पुत्री चार वर्ष की है।
