
365 दिन निरंतर संचालित होने वाली मां जानकी रसोई के 5 वर्ष हुए पूर्ण,विशाल कन्या भोज का हुआ कार्यक्रम
जानकी एम्बुलेंस,जानकी प्रयास जान बचाइए,मजहब नहीं ब्लड ग्रुप का भी हो रहा संचालन
तौहीद मंसूरी खबर दृष्टिकोण संवादाता मोहम्मदी खीरी
मां जानकी सेवा संस्थान द्वारा समाजसेवियों को किया सम्मानित
मोहम्मदी लखीमपुर खीरी
नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास मां जानकी रसोई के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल कन्या भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
नगर के समाजसेवी शिवम राठौर ने बताया मां जानकी रसोई का संचालन 5 वर्ष पूर्व बहुत छोटे स्तर पर प्रारंभ हुआ था।आज 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर लगभग 401 कन्याओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।इस समय सैकड़ो लोग भोजन करने मां जानकी रसोई आते हैं।रसोई के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लगभग 82 हजार जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया था। संचालन प्रारंभ होने से अब तक वर्ष के 365 दिन में कोई भी छुट्टी जानकी रसोई में नहीं हुई होली दीवाली जैसे विशेष त्योहारों में भी स्टाफ न आने पर रसोई के सहयोगियों के सहयोग से श्रमदान कर भोजन बनाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। रसोई में दिव्यांग नेत्रहीन जैसे लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकी रसोई के साथ जानकी एंबुलेंस एवं जानकी प्रयास जान बचाइए मजहब नहीं ब्लड ग्रुप का भी संचालन चल रहा है।5 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत कन्या भोज में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया,एसडीएम अवनीश कुमार,वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला,पंडित चंद्रभाल,प्रदीप वर्मा,देवेंद्र उर्फ बबलू वर्मा,संजीव मेहरोत्रा,दिनेश सक्सेना ठाकुर,योगेश त्रिवेदी,मनोज गुप्ता,धीरेश सिंह,सभासद राम सिंह राठौर,सभासद सुशीला वर्मा,आशीष त्रिवेदी,गुड़िया,अन्नू,सोनू कश्यप,अनूप सक्सेना,करन राठौर,विकास,नन्हे,रामनिवास,आनंद शर्मा,अमन राठौर,प्रिंस गुप्ता,विकास कनौजिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यों को लेकर मां जानकी सेवा संस्थान के पदाधिकारिओं ने निर्मला अवस्थी,रजनी सैनी,शालू सिंह,अतुल रस्तोगी,गोविंद गुप्ता, लव सलोनी गुप्ता,सविता मिश्रा एवं यूट्यूवर खुशी वर्मा,किरण विनीता,राजीव,अजय,मिथुन,मोंटी स्कूटी,माधव सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।