Breaking News

बाइक तिरंगा यात्रा निकाल भाजपा ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

 

 

खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता, अतुल कुमार श्रीवास्तव

 

बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा को जीआईसी ऑडिटोरियम से कमलेश मिश्र क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं बाइक यात्रा का नेतृत्व भी किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद बाइक सवार भारत माता के जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरे। बाइक यात्रा नाका चौराहा, धनोखर चौराहा, लईया मंडी, छाया चौराहा, पुलिस लाइन, बस अड्डा होते हुए पुनः जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंची। जहाँ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज 140 करोड़ देशवासियों की आन, बान और शान है। खादी से बना तिरंगा भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। राष्ट्र सर्वोपरि का भाव रखते हुए उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिकाधिक लोगों से अपने घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह भी करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत जी निवर्तमान मा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी पूर्व विधायक प्रत्याशी सदर डॉ राम कुमारी मौर्या, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!