खबर दृष्टिकोण
मानपुर/सीतापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर के द्वारा 12460 भर्ती में कार्यभार ग्रहण कर चुके शिक्षकों का वेतन भुगतान करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर को ज्ञापन सौपा गया।
जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह ने अवगत कराया की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीतापुर के महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता द्वारा ज्ञापन लिखकर नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्गत करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह से की है। संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन पर जिला संगठन मंत्री राजेश वर्मा सहित राजकुमार वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, संजीव रावत, आशीष चंदेल, दिनेश पासवान,पुनीत वर्मा,मनोज कुमार, प्रेमचंद्र, अंकुर, अमित गुप्ता, नीरज गौतम , गौरव सिंह, विवेक तिवारी, प्रवेश कुमार वर्मा अंशुल सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, हेमराज, बीना पटेल, कीर्त कुमार, सीमा इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया।
![Voice Reader](https://khabardrishtikon.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://khabardrishtikon.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://khabardrishtikon.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://khabardrishtikon.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)