Breaking News

बरसात ने नगर निगम की खोली कलई , जगह जगह हुआ जलभराव

 

 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के निर्देशों की उड़ी धंज्जियाँ

 

खबर दृष्टिकोण |

 

आलमबाग | प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने वर्षा ऋतू के पूर्व बरसात में जल भराव की समस्या न हो और छोटे बड़े सभी नालो की सफाई करा लेने का निर्देश समस्त जनपदों के निकाय को दिया था ताकि बरसात का पानी आसानी से नालो से निकल जाए | इन आदेशों के बावजूद पहली ही भारी बारिस ने नगर निगम की कलई खोल दिया | राजधानी लखनऊ में शनिवार से शुरू हुई बारिस से पूरा शहर जलमग्न हो गया और जगह जगह सड़को पर जलभराव हो गया जिससे आमजन मानस का सडको पर चलना दुर्भर हो गया | जब राजधानी लखनऊ का पहली ही भारी बारिस में यह हाल रहा तो प्रदेश के अन्य जनपदों का क्या हाल होगा अनुमान लगाया जा सकता है | फोटो में प्रदर्शित हो रहा जलमग्न का यह नजारा राजधानी लखनऊ नगर निगम जोन पांच का है जो यह प्रदर्शित करता है कि कोरी करवाई और लीपापोती के अलावा सक्षम अधिकारी कितना अनुपालन करते है अपने विभाग के मंत्री का ……….

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!