खबर दृष्टिकोण |
लखनऊ | राजधानी लखनऊ शहर के लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे गुलाचीन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए लेबर अड्डा जाने वाले मार्ग पर पावर हाउस चौराहे पर अचानक पांच मीटर लम्बा सड़क धँसने यातायात बाधित हो गया | जियकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दिया गया | लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मनीष वर्मा ने अपनी टीम संग मौके पर पहुँच निरिक्षण किया तो पाया कि मार्ग की लेपित सतह से गहराई में पड़ी हुयी जल निगम की ट्रंक सीवर लाईन से निरंतर हो रहे जल रिसाव के कारण धीरे-धीरे मार्ग के नीचे की मिट्टी धंसने से मार्ग का बेस क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अचानक मार्ग धँस गया है। इस क्षतिग्रस्त भाग की तत्काल मरम्मत हेतु जल निगम की कार्यदायी संस्था को कार्यस्थल पर बुलाया गया। जल निगम की कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग पर बैरिकेडिंग करते हुए सीवर लाईन से हो रही लीकेज की मरम्मत कार्य शुरू किया गया |रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण होते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जाएगा |