
तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। महिलाओं का यह मेकअप मेहंदी से ही कंप्लीट होता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं। अगर आप भी तीज का व्रत रखते हैं और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो आप इन तस्वीरों से कुछ आइडिया ले सकते हैं।
अरेबियन डिजाइन का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है। यह डिजाइन हर ड्रेस के साथ मैच करता है। अगर आप अरेबियन डिजाइन के शौकीन हैं तो इस तीज पर आप इस लेटेस्ट डिजाइन को लगवा सकते हैं।
मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन भी काफी चलन में है। इसे आप बहुत ही आसानी से खुद भी बना सकते हैं। इसके लिए हथेली पर एक महीन गोल आकार की रेखा बनाएं और फिर उसमें अंदर से मेहंदी भर दें। इसके अंदर आप अपनी इच्छानुसार छोटे-छोटे डिजाइन बना सकते हैं। कंपोज करने के बाद यह बेहद खूबसूरत लगती है।
झालर मेहंदी डिजाइन भी कई हाथों पर बहुत अच्छी लगती है। यह ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद होती है। यह डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
अगर आपके पास समय की कमी है तो आप भी ऐसा सिंपल डिजाइन अप्लाई कर सकती हैं. यह डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
अगर शादी के बाद यह आपकी पहली तीज है तो इस लेटेस्ट खूबसूरत मेहंदी को जरूर ट्राई करें।
हरियाली तीज के त्योहार पर आप अपने पूरे लुक को शेडेड, फ्लोरल, अरेबियन, झालर और इंडियन मेहंदी डिजाइन से और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
अगर मेहंदी का रंग भी फीका रहता है तो आप इसे गहरा करने के लिए यहां बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं।
सरसों का तेल
मेहंदी हटाने के बाद फिर से आधा चम्मच सरसों का तेल हाथों में लेकर हाथों को रगड़ते हुए मेहंदी पर अच्छे से लगाएं। कुछ घंटों के लिए इसे लगा रहने दें, मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। ध्यान रहे कि इस पर कुछ घंटों तक पानी का इस्तेमाल न करें।
विक्स
हाथों पर मेहंदी लगाएं और चार से पांच घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। इसके बाद मेंहदी के सूख जाने पर हाथों को आपस में मलें और इससे छुटकारा पाएं। अगर मेंहदी नहीं निकल पा रही है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए बटर नाइफ की मदद ले सकती हैं। ध्यान रहे कि मेहंदी हटाने के लिए आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। जब मेहंदी निकल जाए तो आप हाथों पर विक्स लगाएं। इसकी गर्मी के कारण मेहंदी का रंग कुछ ही देर में गहरा हो जाएगा।
लौंग
एक तवा या किसी पैन में दस-पंद्रह लौंग डालकर गैस ऑन कर लें। जब लौंग से धुंआ उठने लगे तो आप उस धुंए में हाथ सेंक लें। आपको अपने हाथों को बर्तन के ऊपर कुछ ऊंचाई पर इस तरह रखना है कि आपके हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ आपकी मेहंदी से चिपकता रहे। इससे आपकी मेहंदी का रंग कुछ ही देर में काफी गहरा हो जाएगा।
Source-Agency News
