Breaking News

जमीनी विवाद में सौतेली मां को मारा गोली, दो गिरफ्तार

 

 

खबर दृष्टिकोण मनीष ठकुराई

 

फाजिलनगर /कुशीनगर । जमीनी विवाद को लेकर थाना पटहेरवा पुलिस ने गुरुवार को हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अपराधी फाजिलनगर के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविंद्र सिंह और धनु चौहान पुत्र स्व0 नरायन चौहान हैं। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को जोकबा फ्लाई ओवरब्रीज के पास व सब्जी मण्डी फाजिलनगर मछली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया जो कि वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो गए थे। थाना पटहेरवा प्र0नि0 राकेश रोशन सिंह ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट से संबंधित दर्ज मुकदमे के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दी गई।

 

क्या है पुरा ममला?

 

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर वार्ड नंबर 6 निवासी रविंद्र सिंह ने 2 शादियां की थी जिसमें पहली पत्नी से एक लड़का विशाल सिंह है जिसकी शादी हो गई है। वहीं दूसरी पत्नी सुमित्रा देवी से एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं. रविंद्र सिंह की 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पहली पत्नी के लड़के विशाल सिंह और सुमित्रा देवी में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था जिसमें पैतृक जमीन पर वह सम्पूर्ण कब्जा करने व बिक्री करना चाहता था जिससे उसकी सौतेली मां नाराज थी और ऐसा करने से मना कर रही थी और आपत्ति करने पर नाराज विशाल ने अपने साथी के साथ खाने पीने के बाद छत के रास्ते से अपने सौतेली मां सुमित्रा देवी के घर में घुसकर दनादन फायर करना शुरू कर दिया जिसमे सुमित्रा देवी को एक गोली चेहरे और गले को छूती हुई उपर निकल गई तो वही दूसरी गोली उनके जघें में जा लगी। गोली मारने के बाद विशाल सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी, बेटी के शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी एव घायल महिला को 108 नंबर एंबुलेस से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों ने गोली निकालने के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा उसका इलाज चल रहा है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!