Breaking News

दो दिवसीय “श्रीमद भगवत गीता ज्ञान यज्ञ” का हुआ शुभारम्भ 

 

 

खबर दृष्टिकोण |

 

आलमबाग | कृष्णा नगर के विजय नगर यातायात पार्क के निकट स्थित आरएएस एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय “श्रीमद भगवत गीता ज्ञान यज्ञ” का आयोजन किया गया | इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्याम प्रभुजी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया| सत्संग के दौरान श्याम प्रभुजी महाराज ने उपस्थित भक्तगणों को सांसारिक भौतिक सुखो को लेकर शिक्षाप्रद किया कि संसार मे हम अपनी पहचान अपने नाम, ख्याति एवं अपने शरीर से करते हैं, लेकिन वास्तव में हम भगवान के अंश हैं। हम जीवात्मा हैं और हम जितना सुख लेना चाह रहे हैं, वह शरीर के स्तर पर पा लेना चाह रहे हैं।

शरीर से मिलने वाला सुख क्षणिक है स्थाई सुख नही है। स्थायी सुख ऐसा सुख है, जो निरन्तर बढ़ता जाए उसे आनंद बोलते हैं। आनंद को प्राप्त करने के लिये हमे आध्यात्मिक जीवन को गंभीरता से लेना पड़ेगा फिर निश्चित रूप से हम आनंद को प्राप्त कर सकते हैं| श्रीमद भगवत गीता ज्ञान यज्ञ में प्रथम दिन कृष्णा नगर एवं लखनऊ सहित आस-पास के जनपदों से आये गणमान्य भक्त उपस्थित रहे, सभी भक्तों ने श्रीकृष्ण भगवान के भजन, कीर्तन, नृत्य तथा विशेष भोजन प्रसाद का आनंद उठाया।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!