Breaking News

ननिहाल आई किशोरी हुई लापता , खोजबीन के बाद मुकदमा दर्ज

 

 

खबर दृष्टिकोण |

 

आलमबाग |आशियाना क्षेत्र में अपनी नानी के यहाँ घूमने आई एक किशोरी दो दिन पूर्व लापता हो गई | परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद स्थानीय आशियाना थाने पर शनिवार को किशोरी के लापता होने की सूचना दे शिकायत की है | पुलिस गुमसुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है |

 

मूलरूप से मोहान जनपद उन्नाव निवासी किशोरी के पिता संतोष कुमार के मुताबिक उनकी बड़ी पुत्री 16 वर्षीय प्रिया एक माह पूर्व अपने घर से आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल में रहने वाले अपने नाना के घर घूमने के लिए आई थी बीते 12 अप्रैल की सुबह किशोरी को घर में न पाकर उनलोगो ने खोजबीन शुरू किया | किशोरी का मोबाईल फोन भी बंद बताता रहा | काफी तलाशने के बाद भी जब पुत्री का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने शनिवार को स्थानीय आशियाना थाने पर पहुँच पुलिस को जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की है | शिकायत पर आशियाना पुलिस गुमसुदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी है |

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!