खबर दृष्टिकोण
सतेन्द्र सिंह
महोली सीतापुर। होलिका दहन स्थल पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत इन्द्रौली के उमेश कुमार पुत्र बालक राम ने बताया कि गांव के दबंग राजेंद्र वर्मा, संतराम वर्मा पुत्र गोवर्धन ने उक्त होलिका दहन स्थल पर कब्जा कर लिया है। इस स्थल पर प्राचीन काल से होलिका दहन होता आया है। इस साल भी इसी स्थल पर होलिका दहन के लिए लकड़ी आदि को लाकर होलिका गाड़ने लगे, जिस पर दबंगों द्वारा मना कर दिया गया और कहा यह जमीन मेरी है किसी दूसरे स्थान पर जाकर होलिका दहन करो। जिसकी शिकायत उमेश कुमार ने थाने से लेकर उप जिलाधिकारी से की लेकिन नतीजा शून्य रहा। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देखकर परंपरागत स्थल पर होलिका दहन करवाने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी महोली अभिनव यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया होलिका दहन स्थल आबादी के अंदर होने के कारण खतरा हो सकता है। इसलिए ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित कर होलिका दहन कराया जाएगा। थाना प्रभारी रामकोट बलवंत सिंह शाही ने बताया कि मैं भी मौके पर गया था। एसडीएम ने कानूनगो की अध्यक्षता में टीम गठित कर ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। उसी स्थान पर होलिका दहन करवाया जाएगा।
