Breaking News

गरीबों का बनी इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी सहारा प्रति रविवार को होता है भोजन वितरण

 

 

 

 

लखनऊ आशियाना क्षेत्र सेक्टर (के) श्री साई मंदिर व चंद्रिका देवी मंदिर में गरीबों असहाय मासूम बच्चो को पौष्टिक भोजन वितरित करने का संकल्प लिया है इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई ने।

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

संवाददाता समीर खान।

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में अकिंचन और असहाय लोगों को भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इस कड़ी में रविवार को सोसाइटी की ब्रज की रसोई के माध्यम से आशियाना सेक्टर के स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में गरीब असहाय और बच्चों को पूड़ी सब्जी भोजन के पैकेट वितरित किए।

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वार संचलित ब्रज की रसोई में आज दिनांक 17/3/24 को रसोई परिवार के सदस्य रजनीश मिश्रा की छोटी बहन आकांक्षा मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद पर नियुक्ति हुई उसी के परिपेक्ष में आज रसोई का भंडारा रजनीश मिश्रा जी के द्वारा संपन्न हुआ |

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को सशक्त, आत्मनिर्भर, रोजगार योग्य बनाना है। ताकि वे स्वस्थ, सम्मानजनक और टिकाऊ जीवन यापन कर सकें।

 

रविवार को हुए भोजन वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, आर. के. शुक्ला, जे. पी. शर्मा, रजनीश मिश्रा, विशाल सक्सेना, गौरव स्वरूप, सुशील कुमार, मनोज गुप्ता, उमेश मिश्रा, अलोक पाठक, गगन शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, हर्षित अवस्थी, रवि अवस्थी, रंजीत कश्यप, कुसुम गौड़ शामिल रही। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ब्रज की रसोई की ओर से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक असहाय और गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित करने का संकल्प है। यह कार्यक्रम कोराेना काल के दौरान चलाया गया था। बाद में इसको बंद कर दिया गया था। इसको एक बार फिर से चालू किया गया है।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!