मकानमालिक ने कर निरीक्षक पर आरोप लगा कि नगर आयुक्त से शिकायत
खबर दृष्टिकोण लखनऊ | संजय तिवारी |
लखनऊ | नगर निगम जोन आठ कर निरीक्षकों द्वारा आये दिन किसी न किसी तरह का अनैतिक कृत्य कर आमजन मानस को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य किया जाता है लगातार शिकायतों के बावजूद कर निरीक्षक एवं नगर निगम कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है | इसी तरह का मामला हिन्द नगर वार्ड के एक आवासीय भवन का प्रकाश में आया है | आवासीय भवन का मार्च 2024 तक हॉउस टैक्स पूर्ण रूप से जमा होने के बावजूद आर आई मकान पर बकायेदारी का लगातार नोटिस जारी कर मकानमालिक को मानसिक रूप से परेशान कर अवैध रूप से धन उगाही का दबाव बना रहे है जिससे आजिज आकर पीड़ित मकानमालिक ने नगर आयुक्त लखनऊ से आरआई के खिलाफ शिकायत की है | नगर निगम हिन्द नगर वार्ड के गुरुतेग बहादुर नगर मकान संख्या डी-54/ बी भवन के मालिक राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व भगौती प्रसाद का आरोप है उनके भवन का हॉउस टैक्स 30 मार्च 2024 तक का पूर्ण रूप से जमा है इसके बावजूद कर निरीक्षक संजय सिंह द्वारा माह फरवरी से उन्हें लगातार हॉउस टैक्स बकाये होने का नोटिस जारी किया जा रहा है और बकाया न जमा करने पर विधिक कार्यवाई की चेतावनी दी जा रही है जारी किया गया नोटिस अवैध है और उनसे धन उगाही के मंसूबे से यह नोटिस दी जा रही है जिसका जानकारी उन्होंने नगर निगम से करने के बाद नगर आयुक्त लखनऊ जिलाधिकारी और जोनल अधिकारी से आरआई संजय सिंह के खिलाफ की है | नगर निगम जोन 8 जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है त्रुटिवश भवनस्वामी को नोटिस जारी हुआ है जहाँ तक वसूली का आरोप है मामले में जाँच की जा रही है |
