Breaking News

चयनित अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया की तारीफ करते हुए केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया

 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 में चयनित 19 उप निबंधक पद के अभ्यर्थियों क्रमशः अनिल कुमार यादव, महिमा मिश्रा,राहुल वर्मा, प्रज्ञा यादव, शिवम द्विवेदी, वरुण सिंह, सुशील कुमार पांडेय, कादंबरी त्रिपाठी, दीप्ति सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, अवंतिका देवी, भीमव्रत प्रताप सिंह, सुश्री प्रिया, रोहित कुमार, मनीष परिहार, मुकेश चंद्रा, मुकेश त्रिपाठी तथा प्रह्लाद कुमार सरोज को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवनियुक्त उपनिबंधकों से कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जायसवाल ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में पहले 4-5 वर्षों का समय लग जाता था। किन्तु अब समयानुसार प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसका प्रमाण आज वितरित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि 01 वर्ष से कम अवधि 08 माह 09 दिन में ही 2023 का चयन प्रक्रिया पूरी कर आज नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रही केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नवचयनित अभ्यर्थियों को भ्रष्टाचार से दूर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। आपका व्यवहार आम जनमानस का साथ मृदुल होना चाहिए।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने स्टॉक होल्डिंग की तरफ से लखनऊ में स्थापित हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

प्रमुख सचिव लीना जौहरी, महानिरीक्षक निबंधन डॉ रुपेश कुमार, अपर महानिरीक्षक निबंधन रवीश गुप्ता लखनऊ से ऑनलाइन, अपर महानिरीक्षक निबंधन पूर्व क्षेत्र शिव कुमार मिश्र, उप महानिरीक्षक निबंधन वाराणसी मंडल हृकेश पांडेय व उप महानिरीक्षक निबंधन, वाराणसी डी0के0सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

भाजपा नेता ने गांवो में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मांगे वोट

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। मोहनलालगंज।मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर की जीत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!