खबर दृष्टिकोण |
आलमबाग| आशियाना थाना क्षेत्र के विश्वनाथ एकेडमी स्कूल के निकट निकली नाले में शुक्रवार दोपहर एक गाय गिर कर फंस गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया | लोगो ने इसकी सूचना कंट्रोल नंबर पर दी | सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमबाग दमकल टीम ने गाय को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद जेसीबी एवं अन्य उपकरणों की मदद से नाले में गिरी गाय को सकुशल बाहर निकालने में सफल हो पाई। अग्निशमन अधिकारी आलमबाग धर्मपाल सिंह ने बताया कि गाय को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिला है किसी प्रकार का कोई जनहानी नहीं हुई है |