(भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोहनलालगंज मंडल का अध्यक्ष चक्रवीर सिंह व निगोहां मंडल का अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला को बनाया,कार्यकर्तोओ ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को दी बंधाई)
ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
मोहनलालगंज। भारतीय जनता पार्टी के मोहनलालगंज मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष चक्रवीर सिंह(बेटू ) व निगोंहा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला का शुक्रवार को मोहनलालगंज कस्बे के कालेबीर बाब मन्दिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह का मनोनयन पर आभार जताया।नवनियुक्त दोनो मंडल अध्यक्षों ने मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कालेबीर बाबा मन्दिर में भाजपा जिला मीडिया संयोजक अशोक तिवारी व पूर्व जिला महामंत्री राज कुमार पाण्डेय,भाजपा नेता सतीश शुक्ला समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग पहुंच कर माथा टेककर कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।दोनो ही मण्डल अध्यक्षों ने भाजपा जिला शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपे वो खरे उतरेंगे एवं अगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को हर बूथ स्तर पर जितवाने का काम करेंगे जिससे इस बार फिर मोहनलालगंज में कमल खिले और भाजपा पार्टी की पुनः जीत हो।नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का वरीयता क्रम में निस्तारण किया जाएगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडे व सतेन्द्र मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बंधाई दी।इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रा रावत,भाजपा सभासद हिमांशु तिवारी,मनीष तिवारी,शिवनारायण बाजपेयी,दुर्गेश सिंह, राजू सिंह,संजू,आनंद द्विवेदी,गुड्डू सिंह, देवव्रत तिवारी,सौरभ सिंह,मानस गुप्ता समेत क्षेत्रीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
