Breaking News

राम कथा के समापन पर भावुक हुए भक्तजन, विशाल भंडारे का आयोजन

 

 

 

खबर दृष्टिकोण |

 

लखनऊ |अयोध्या धाम में सोमवार को 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस उपलक्ष्य में रायबरेली रोड स्थित श्री कृष्णा विहार कॉलोनी में 9 दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया था जिसका सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के बाद समापन कर दिया गया। इस मौके पर सरोजनीनगर विधानसभा के विद्यायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राम के आने का मतलब है,

धर्मं क्षेत्र में धर्म पराजित कभी नहीं होता है। राम के आने का मतलब है, भरतभूमि पर नई हवाएं चलने वाली हैं। राम के आने का मतलब है, विश्व मंच पर भारत की छवि बदलने वाली है। कॉलोनी वासियों ने समापन के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष मान सिंह यादव, सचिव एस एन शर्मा, आलोक सिंह, के के तिवारी, नागेश्वर द्विवेदी, राकेश सिंह, विनोद त्रिवेदी, भोलेनाथ, विनोद पांडेय, मनोज झा, परितोष ओझा ने अहम भूमिका निभाई।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!