Breaking News

लिफ्ट देने के बहाने अपहरण कर महिला से दुष्‍कर्म

 

बाराबंकी।

बाराबंकी जिले में एक महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला को कार से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने अगवा कर लिया। जिसके बाद घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। इसके बाद महिला को मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर छोड़कर आरोपी फरार होगया। वहीं पीड़ित महिला ने जब पुलिस को सूचना दी तो मामले को चार थानों में घुमाया गया। जिसके बाद चार दिन बाद जाकर महिला की तहरीर पर देवा थाने पर दुष्‍कर्म का मुकदमा लिखा गया।फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 22 जुलाई को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में गई थी। लौटते समय पैदल जा रही इस महिला ने देवा के माती क्षेत्र में कार सवार युवक से लिफ्ट मांगी। कार सवार युवक सफदरगंज के पड़रा गांव के शिव पूजन रावत। महिला का आरोप है कि कार से छोड़ने के बजाय वह उसे लेकर अपने घर सफदरगंज चला गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में एक नहर पटरी पर महिला को छोड़कर भाग गया। वारदात की सूचना उसी समय महिला ने 112 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस ने उसे फतेहपुर और फिर फतेहपुर ने देवा थाने भेजा। इसके बाद देवा से घटनास्थल सफदरगंज बताकर भेजा गया। 25 जुलाई की रात मिली तहरीर पर आखिरकार देवा पुलिस ने महिला का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सफदरगंज स्थानांतरित कर दी गई है। महिला विवाहित थी पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही आरोपी होंगे सलाखों के पीछे।

About khabar123

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

error: Content is protected !!