कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से निकाला गया दंपत्ति का शव,
प्रेम प्रसंग में छ माह पूर्व कोर्ट से दंपत्ति ने रचाई थी शादी,
खबर दृष्टिकोण |
आलमबाग | मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित कनौसी पुलिया के निकट निकली सिचाई विभाग की नहर में शनिवार सुबह एक नव विवाहित जोड़े ने नहर में छलांग लगा अपनी जान दे दी | यह घटना देख लोगो में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई | सूचना पर पहुंची स्थानीय मानक नगर पुलिस ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों का शव बाहर नहर के बाहर निकाल एम्बुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर भेज दिया जहाँ डॉक्टरों ने जोड़े को मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
मानक नगर थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुबग्गा रोड से सिचाई विभाग की नहर निकली हुई है जोकि काफी गहरा है | शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे कनौसी थाना कृष्णा नगर निवासी गोबिंद गौतम (25) पुत्र बेचालाल अपनी पत्नी फूलमती (24) पत्नी गोबिंद के साथ नहर में छलांग लगा दिया था जिसमे दोनों पति पत्नी डूब गए यह नजारा देख राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जुट गई थी घटना की जानकारी होने पर नहर की निकट ही रहने वाले युवक का परिवारीजन भी पहुँच गए | सूचना पर पहुंची मानक नगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 11:00 बजे नहर में डूबे दोनों पति पत्नी को निकाल एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने दम्पति को मृत घोषित कर दिया |परिजनों के पिता के मुताबिक मृतक तीन भाई बडा भाई राजेन्द्र, पिंटू व मृतक सहित दो बहनों पलक व सुमन थे। जबकि मृतक गोबिंद की माँ ज्ञाना की मृत्यु तीस वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक गोबिंद पेशे से मजदूरी करता था और ऑटो ड्राइवर भी था करीब छह माह पूर्व फूलमती उर्फ खुशबू से कोर्ट मैरिज किया था | बीती रात भी पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी और शनिवार सुबह पति से कहासुनी के बाद पति से नाराज हो पत्नी नहर में कूद गई और उसे बचाने के चक्कर में पीछे से पति कूद गया और दोनों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई।
इनके जज्बे को भी सलाम |
इस समय जहाँ ठिठुरन भरे गलन में लोग सुबह सबेरे बिस्तर से भी निकलना बड़ी बात होती है वहीं इस घटना की जानकारी होने पर डालीगंज से आये गोताखोर चन्द्र किशोर, राम लखन, जैकी व राजकुमार ने जिस तरह नहर में कूद और घंटो पानी में गोता लगाते हुए डूबे हुए दम्पति को बाहर निकाला बहुत ही सराहनीय कार्य रहा | प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो दम्पति के नहर में कूदने के दौरान एक राहगीर सिपाही ने भी दम्पति को बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा था लेकिन तेज बहाव के कारण स्वयं ही डूबने लगा जिसे स्थानीय लोगो ने किसी तरह नहर से बाहर निकाल जान बचाया था सिपाही कौन था और कहाँ तैनात था इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सका |
