Breaking News

नगर निगम जोन 8की हीलाहवाली से परेशान कालोनी वासियों ने खुद सड़क बनाने के काम की शुरुआत।

 

जे सी बी मशीन से बराबर कराई सड़क।
पीजीआई इलाके के यमुना पुरम कालोनी का मामला।

खबर दृष्टिकोण |

लखनऊ।पीजीआई लखनऊ रायबरेली हाईवे से लगे हुए चरण भट्टा रोड पर स्थित यमुनापुरम कॉलोनी की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है। बड़े बड़े गड्ढों से चलना मुश्किल है। विगत कई वर्षों से कालोनी निवासी मुश्किल भरा जीवन जी रहे हैं। ऑटो, रिक्शा, टैक्सी, यहां तक कि बच्चों की स्कूल वैन भी यमुनापुरम तक नहीं आना चाहते। लगभग रोज यहां के निवासियों में कोई ना कोई खराब सड़क की वजह से चोटिल होता रहता है।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए,कालोनी वासियों ने स्थानीय प्रशासन,नगर निगम जोन 8 तक फरियाद की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी के निवासियों ने अपनी तात्कालिक सुविधा के लिए स्वतः ही यमुनापुरम परिवार नागरिक कल्याण समिति के नेतृत्व में इस सड़क की अस्थाई मरम्मत और समतलीकरण का कार्य कराया।
समिति के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि इस सड़क की नपाई विगत एक माह में कई बार हो चुकी है, किन्तु फाइल नगर निगम कार्यालय में ही फंस कर रह जा रही है। परिणामस्वरूप राजनैतिक नेतृत्व के जनकल्याणकारी प्रयास सामान्य नागरिकों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। और लोगों का दैनिक जीवन दुरूह हो रहा है।
यमुनापुरम परिवार के शिवनारायण सक्सेना, सुरेश सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, ए एन शुक्ला, जी सी मिश्रा, पी एन मिश्रा, अजय कुमार मौर्या, मृगांक श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सुशील श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, भोलाराम कुशवाहा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, संजय सहगल, पीयूष सिंघल, राजकुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में यमुनापुरम निवासी उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!