Breaking News

चेहल्लुम जुलुस को लेकर पुराने लखनऊ में किया गया यातायात डायवर्जन |

 

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | पुराने लखनऊ में मुस्लिम समुदाय द्वारा गुरुवार को चेहल्लुम जुलूस निकाले जाने को लेकर जुलूस दौरान आम राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यातायात रूट में बदलाव किया गया है | यह जुलूस 1:00 बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इस दौरान इन रूटों पर प्रातः 11:00 बजे से जुलूस के अंत तक आम राहगीरों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा | इस दौरान आम राहगीर टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे , बल्कि गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। इसी तरह

 

‘कमला नेहरू क्रांसिंग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर का मार्ग बंद रहेगा। आम राहगीर मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

 

> रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका के रास्ते किया जायेगा |

 

नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

 

हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

 

बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

 

मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

 

एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।

 

रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।

 

 

आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवर ब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।

 

विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

 

ए ब्लाक राजाजी पुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

 

भूसा मंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।

 

मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

 

जुलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!