Breaking News

आदर्श व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय पर अर्ध नग्न हो किया धरना प्रदर्शन।

 

समस्याओं का निराकरण न होने पर कर रहे प्रदर्शन।

 

खबर दृष्टिकोण आलमबाग | एल्डिको प्लाजा उतरठिया आदर्श व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने नगर निगम जोन 8 द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं करने पर, सोमवार को सैकड़ो की संख्या में जोन 8कार्यालय पहुंचकर, अर्ध नग्न होकर धरना प्रदर्शन किया।व्यापारियों का आरोप है कि, बार बार प्रार्थना पत्र देने,सांसद के द्वारा निर्देशित करने के बाद भी जोनल अधिकारी ने समस्याओं की अनदेखी की,और उनका निराकरण नहीं कराया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी व्यापारीगण क्षितिज अवस्थी, प्रशान्त ज्वेलर्स के मालिक, और एल्डिको हाईवे प्लाजा, रायबरेली रोड, लखनऊ,व्यापार मंडल ने बताया कि, एल्डिको हाईवे प्लाजा एवं प्लाजा एनेक्सी को मिलाकर लगभग दो सौ दुकानदार है।जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्राहक आता जाता है। इतनी बड़ी मार्केट में बनी सड़क जर्जर हो चुकी है। आना जाना मुश्किल है।

पानी की भी बहुत बड़ी समस्या है। मार्केट में कोई भी जलापूर्ति नहीं है। यहाँ शौचालयों में भी पानी नहीं आता है।स्ट्रीट लाईट भी विगत कई वर्षों से खराब पड़ी है। जिसके कारण रात में यहाँ नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।एल्डिको प्लाजा की ग्रीड बेल्ट पर अतिक्रमण कर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे प्लाजा की सुंदरता पर ग्रहण लगा हुआ है।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!