Breaking News

बाइक सवार किशोरी छात्रा ई रिक्शा से टकराई, आंशिक रूप से घायल, 

 

बाल बाल बचे रिक्शे पर बैठे सवारी |

 

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी विजय नगर चौकी के निकट शुक्रवार एक बाइक सवार किशोरी छात्रा बाइक लेकर ई रिक्शा से टकरा गई और गिर कर आंशिक रुप से घायल हो गई। इस दौरान बाइक की टक्कर लगने से ई रिक्शा भी पलट गया और उसमें बैठी सवारी बाल बाल बची। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चोटिल छात्रा को इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया है।

 

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित केसरी खेड़ा न्यू इंद्रलोक कॉलोनी निवासी इंद्रपाल की 15 वर्षीय पुत्री बल्दी खेड़ा स्थित अवध कॉलेजिएट में पढती है। शुक्रवार सुबह समय उनकी बाइक लेकर उनकी पुत्री अपने छोटे भाई को गाड़ी पर बैठा स्कूल जा रही थी इस बीच पुरानी विजयनगर पुलिस चौकी मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा से टकराकर आंशिक रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। वही ई रिक्शा में बैठी सवारी को चोटे नहीं आई थी‌। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों तरफ से कोई भी शिकायत नही आई है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्यवाई किया जायेगा |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!